फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री, सांसद ने किया सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास के लिए सड़कों का विशेष महत्व है। क्योंकि सडकों के बन जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जलभराव की समस्या भी समाप्त हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले में 309.92 लाख रुपये की धनराशि से सड़के और नाली बनाने का काम किया जा रहा है। इन कामों को शिलान्यास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि आज इन मार्गों का शिलान्यास कर बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके मन में हमेशा यही भाव रहता है कि वह जो बोलें, उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि बदायूं की जनता को नई सड़कें देने का कार्य किया जा रहा है। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वाहन समय से करें, तो वास्तव में यह देश विश्व गुरू बन जाएगा।
सांसद ने कहा कि शहर ही नहीं बल्कि पूरे जनपद की टूटी व खराब सड़कों को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री हरदम चिंतित रहते हैं कि किस प्रकार से देशवासियों के चेहरे मुस्कान लाई जाए, कैसे किसान की आमदनी दोगुनी की जाए, कैसे हर बच्चे का भविष्य प्रकाशमय किया जाए। इस दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की ओर से निरन्तर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उनकी सरकार में अनगिनत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके पीछे जनता से मिला स्नेह और प्रेम है। आगे भी इसी प्रकार कार्य कराए जाते रहेंगे। इस मौके पर अंकित मौर्य, राणा प्रताप सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, सौरभ, जय बहादुर, अरुण कुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें