बदायूं जिले की रिया सिंह ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी असरासी गांव निवासी रिया सिंह एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। सफलता मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने इस सफलता के पीछे रिया की मेहनत और लगन बताया। वहीं रिया का कहना है कि परिवार के सपोर्ट यह मुकाम मिला है।
कादरचौक विकास खंड के गांव असरासी निवासी नरेश कुमार सिंह गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। मां कविता सिंह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। रिया के बाबा महावीर सिंह और ताऊ कृष्णपाल सिंह गांव के प्रधान रह चुके हैं। रिया ने बीटेक किया है।
अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल
पिछले दिनों एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए रिया ने आवेदन किया था। इसके बाद उसने लिखित परीक्षा दी। सोमवार को रिजल्ट आया तो परिजनों समेत रिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फ्लाइंग ऑफिसर पद पर उनका चयन हो गया है। गांव के अलावा रिश्तेदार व अन्य लोग बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।