फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में रिंकी और प्रगति अव्वल

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
साइ‌िककिल रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भदवार कॉलेज का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान
विजेताओं को सीओ जेएस पाटनी ने बांटे पुरस्कार
 भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज के अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया। सीनियर वर्ग में रिंकी और जूनियर में छात्रा प्रगति ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को सीओ जेएस पाटनी और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने पुरस्कृत किया।
साइकिल रेस प्रतियोगिता की शुरुआत बाइपास से हुई। सीओ जेएस पाटनी और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइपास से बदायूं रोड पर बांके बिहारी कॉलेज तक रेस के दौरान छात्राओं ने पूरा दमखम लगा दिया। कॉलेज की प्रधानाचार्य सुदर्शना भाटिया ने बताया कि सीनियर वर्ग में रिंकी प्रथम, नेहा द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में प्रगति प्रथम, कंचन द्वितीय और राजकुमारी ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। कहा कि बेटियों को बढ़ावा देने से ही समाज को नई दिशा मिलेगी। विजेताओं को सीओ और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने नकद पुरस्कार भेंट किए। इस मौके पर जयपाल थरेजा, अनुराग सपरा, हनी सपरा, अनमता खांन, सुजाता माथुर, नीरू कश्यप, दीक्षा छाबड़ा, राहुल, सपना, ज्योति, गीता पाठक और प्रीती शर्मा आदि मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें