फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिजौला गांव को मिला मॉडल यूथ ग्राम सभा का दर्जा

विज्ञापन
रिजौला का पंचायत भवन। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रिजौला को नवाचार और गांव के युवाओं की सहभागिता को देखते हुए मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में चुना गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान को विशेष प्रशिक्षण के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रिजोला में 21 मजरे शामिल हैं। ग्राम प्रधान यादवेंद्र शाक्य ने हर मजरे में संतुलित विकास कार्य कराकर पंचायत को एक आदर्श स्वरूप प्रदान किया है। स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, सड़क, आवास, शौचालय और सामुदायिक विकास जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
ग्राम प्रधान के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। पंचायती राज विभाग की टीम ने इस ग्राम पंचायत को विशेष श्रेणी में मानकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए वरीयता देने की सिफारिश की है। यही वजह रही कि इस ग्राम पंचायत को मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के डीपीआरओ यावर अब्बास ने प्रधान को पत्र जारी करते हुए 30 अक्तूबर तक नई दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में गांव के विकास से संबंधित और जानकारियां दी जाएंगी। भविष्य के कार्यक्रमों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

फोटो-24
गांव के युवा और मेहनती ग्रामीणों के समर्पण का प्रतिफल है जाे गांव को विशेष श्रेणी में लिया गया है। ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने का लक्ष्य पहले से ही लेकर चले थे। - यादवेंद्र, ग्राम प्रधान, रिजौला, ब्लाक म्याऊं

रिजौला का पंचायत भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें