फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाहजहांपुर के सुरक्षा कर्मी की निकली बस में मिली राइफल

विज्ञापन
सिविल लांइस थाने में जमा लावारिस रायफल। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस में मिली लावारिस राइफल शाहजहांपुर जिले के सुरक्षाकर्मी की निकली। वह नोएडा की एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। बदायूं समझकर नींद में वह गुन्नौर क्षेत्र में बस से उतर गया था। जब तक याद आई तब तक बस आगे जा चुकी थी। सिविल लाइंस पुलिस ने लिखा पढ़ी कर राइफल सुरक्षा कर्मी को सौंप दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव हथिनी नगरिया निवासी निरभान पुत्र मास्टर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी है। शनिवार को घर आने के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो की बस में बैठा था। इस दौरान वह सो गया। जब गुन्नौर आया तो उसे लगा कि बदायूं आ गया है। इस वजह से वह नींद में ही गुन्नौर क्षेत्र में उतर गया, लेकिन उसकी राइफल बस में ही रह गई।
जब तक उसे गुन्नौर में गलत उतरने की जानकारी हुई तब तक बस बदायूं के लिए रवाना हो चुकी थी। वहीं, देर रात बस के परिचालक रोहित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में बस में मिली राइफल को जमा कराया। पुलिस ने राइफल को अज्ञात में दाखिल कर लाइसेंस धारक की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को निरभान सिविल लाइंस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। राइफल का लाइसेंस दिया। इसके बाद पुलिस ने तस्करा डालकर निरभान को राइफल सौंप दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि लावारिस राइफल का लाइसेंस धारक सुरक्षा कर्मी के नाम है। राइफल सुरक्षा कर्मी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें