शहर के एक लोन में आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में डांडिया खेलती महिलाएं। संवाद
बदायूं। श्री श्री मां दुर्गा पूजा युवा कमेटी की ओर से नवरात्रि के अवसर पर शहर के एक लॉन में गरबा और डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में युवक-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया का जमकर लुत्फ उठाया।
डीजे की धुन पर देर रात तक युवाओं ने भी डांडिया खेला। गरबा के दौरान लॉन को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया था। महिलाओं ने गुजराती परिधान चनिया-चोली और युवकों ने कुर्ता-पायजामा पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजकों ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित पहुंचे। गरबा नाइट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मीडिया प्रभारी रूपांक अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि में माता की भक्ति के साथ-साथ युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। इस मौके पर कमेटी के सावन अरोड़ा, मुकेश वैश्य, रवि झा, अनुज, सौरभ, विवेक आदि का सहयोग रहा।
शहर के एक लोन में आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में डांडिया खेलती महिलाएं। संवाद
शहर के एक लोन में आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में डांडिया खेलती महिलाएं। संवाद