फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

विज्ञापन
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ एएसपी ग्रामीण। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने की, जिन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में एसआई रामरूप सिंह, रामानंद गिरि, आनंद मोहन, आरक्षी कुंवरपाल सिंह, उर्दू अनुवादक जाहिद हुसैन, अनुचर वीरपाल शामिल रहे। एएसपी ग्रामीण ने इनके पूरे सेवा काल के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक सदस्य के समर्पण व मेहनत को सदैव याद रखता है। उन्होंने पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्तजनों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें