गणतंत्र दिवस की 67 वीं वर्षगांठ जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। देश की
एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली गई। छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा,
पथ संचलन, प्रभातफेरी एवं अन्य कार्यक्रमों का संचालन किया। सांस्कृतिक
कार्यक्रमों के जरिए आतंकवाद का खात्मा करने का आह्वान किया गया।
राजकीय
कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने शिव देवी सरस्वती शिशु
मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कालेज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र सक्सेना
एवं संतकुमार शर्मा मौजूद रहे। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में संजीव
रस्तोगी और कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमलेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
श्रीराम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत माता की शोभायात्रा एवं पथ
संचलन के साथ अध्यक्ष आत्मप्रकाश वैश्य और व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य,
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार और जूनियर स्कूल मझिया में इंचार्ज गीता
सिंह एवं प्राइमरी स्कूल में नमिता राठौर ने झंडा फहराया। टिथोनस
इंटरनेशनल स्कूल में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने
एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य धर्मपाल
सिंह ने तिरंगा फहराया।
राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोनपाल
सिंह एवं हरीबाबू सक्सेना, जीलॉट पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अनिल बाबू और
प्रधानाचार्य विधि कपूर, बूटा मेमोरियल अलीका पब्लिक स्कूल में
प्रधानाचार्य शाजिया जमीर, बीआरबी मॉडल स्कूल में प्रबंधक सुभाष बत्रा एवं
प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया। पार्वती आर्य कन्या
संस्कृत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने झंडारोहण किया।
गिंदो
देवी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष विनयप्रकाश रस्तोगी,
प्राचार्य गार्गी बुलबुल, ममता वर्मा, दि ब्लौसम्स विद्यालय में अध्यक्ष
पुष्पा गुप्ता, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अशोक खुराना
एवं प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। नेहरू पब्लिक स्कूल
शेखूपुर में मुख्य अतिथि मुख्तयार अहमद एवं सपा महासचिव अहमद परवेज, जेएस
मेमोरियल आदर्श पब्लिक स्कूल में संचालिका डॉ. आदर्श जौहरी एवं
प्रधानाचार्य ने तिरंगा झंडा फहराया।
आरबी इंटरमीडिएट कॉलेज में
प्रबंधक रामवीर शर्मा, प्रधानाचार्य नेमचंद मिश्र, नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन
में प्रधानाचार्य अवधेश पाठक, सेक्रेड हर्ट स्कूल में प्रबंधक मानवेंद्र
सिंह, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य रोचन
रावत ने ध्वजारोहण किया। विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
प्रबंधक राजवीर सिंह, सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल कन्या जूनियर हाईस्कूल में
प्रधानाध्यापक शगुफ्ता खातून, आभा रानी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर
धीरपुर में ग्राम प्रधान पति रामऔतार शाक्य, हरिश्चंद्र सक्सेना ने
ध्वजारोहण किया।
परिषदीय स्कूलों में रही गणतंत्र दिवस की धूम
बदायूं।
निजी स्कूल कॉलेजों के साथ ही परिषदीय स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस के
कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूलों में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों
का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज में वार्ड मेंबर
जहांगीर अंसारी, ब्लाक समन्वयक गुरुवचन सिंह, प्रधानाध्यापक कुसुम देवी ने
झंडारोहण किया।
प्राइमरी स्कूल मौजमपुर में ग्राम प्रधान पे्रमलता और
प्रधानाध्यापक नीलोफर एवं प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल नौशेरा में ग्राम
प्रधान संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहन पाल साहू ने ध्वजारोहण किया।
प्रधानाध्यापक नीरू और शिप्रा समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
दातागंज क्षेत्र के प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
प्रभातफेरी निकाली गईं। साथ ही कंबल वितरण किया गया। सिसैया गुसाईं के
परमेश्वरी दास जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जबकि
सेरहा पुख्ता गांव में प्रधानपति गुड्डू सिंह सोलंकी ने गरीओं को कंबल
वितरित किए।
गुलडिय़ा कस्बे में सरकारी, गैरसरकारी एवं शैक्षणिक
संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अध्यक्ष भगवंत
सिंह, प्रबंधक तारा देवी, कांती देवी पब्लिक स्कूल में एसआई रामदास यादव,
रिटायर्ड एडीओ शिव सिंह ने झंडारोहण किया। मंजू मेमोरियल इंटर कॉलेज में
पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा एवं प्रधानाचार्य बृजभान सिंह,
गंगाराम पटेल विद्यालय में चेयरमैन शशि देवी, शाखा कार्यालय में सर्व यूपी
ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय में
चेयरमैन, सनसिटी पब्लिक स्कूल महरोली में पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह,
निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अवनीश कुमार, प्रबंधक नरेंद्र मोहन पाल ने झंडारोहण
किया।