फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नमन कर लहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 09:12 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच संपूर्ण जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर किया। डीएम शंभूनाथ ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन


पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया और गुब्बारे उड़ाकर पुलिस परेड का शुभारम्भ किया। एसएसपी सौमित्र यादव के साथ पुलिस परेड का अवलोकन कर परेड की सलामी ली। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति तो सजग रहता है लेकिन कर्तव्यों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।

इस ओर चिंतन और मनन करने की जरूरत है। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य पुलिस परेड के लिए 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएए। शहर विधायक/वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


जिला जज डीके नैलवाल ने पुलिस परेड की विभिन्न टोलियों को और जिलाधिकारी शंभू नाथ ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिए। एसएसपी ने शहर विधायक और पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा को प्रतीक चिह्न भेंट किया। सहकारी बैंक के अध्यक्ष बृजेश यादव ने स्कूली बच्चों को नकद पुरस्कार दिए।

कलेक्ट्रेट में डीएम शंभू नाथ ने ध्वजारोहण किया। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसटीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अन्य अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद बहुत बदलाव आए हैं लेकिन अभी विकास सहित अन्य क्षेत्रों में काफी कार्य की आवश्यकता है। सबको मिलकर बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा, बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। डीएम और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने जन्मशती गांधी नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण किया और चिकित्सालय की स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया। सीडीओ ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।
स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की विधवाएं सम्मानित
बदायूं क्लब में डीएम ने ध्वजारोहण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं का भी सम्मान किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डाक टिकटों की लगी प्रदर्शनी
बदायूं क्लब में आर्येन्द्र प्रकाश द्वारा डाक टिकटों पर अधारित प्रर्दशनी लगाई गई। क्लब के सचिव अक्षत अशेष, डॉ. शैलेंद्र कबीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. राम बहादुर व्यथित ने किया। क्लब में सदस्यों की उपस्थिति कम होने पर एसएसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्वों में सभी सदस्यों को हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग करना चाहिए।
प्रभातफेरी में नारों से गूंजा वातावरण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों पर और शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूलों में खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्पोर्ट स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बंदियों और रोगियों को बांटे फल
जिला करागार में बंदियों और पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में रोगियों को स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा फल बांटे गए।  
पालिका परिसर में सार्वजनिक सभा
नगर पालिका परिषद में सार्वजनिक सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। सुभाष चौक, शास्त्री चौक, नेहरू चौक, गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क की साफ सफाई की गई और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
भारतीय शौर्य संस्थान में जुटे देहदानी
भारतीय शौर्य संस्थान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त स्टेट बैंक प्रबंधक जनार्दन दत्त मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। डी पाल स्कूल के नन्हें छात्र सुदर्शन मिश्रा एवं साक्षी सक्सेना ने देशभक्ति के गीत सुनाए। देहदानी कीर्ति पाठक और कई नेत्रदाता भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. लता ने किया।
मानवाधिकार संगठनों ने मनाया गणतंत्र दिवस
बदायूं। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. रियाजुद्दीन सिद्ीकी एवं प्रदेश सचिव अकील अहमद, जिला अपराध निरोधक कमेटी के उपाध्यक्ष रामऔतार मिश्र ने कार्यालय में झंडारोहण किया। साथ ही मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें