हर्षोउल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद शहीदों को याद किया गया
स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद मुक्त स्वच्छ भारत निर्माण का संकल्प किया गया। शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
कलक्ट्रेट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग मांगा। डीएम ने कहा, लाखों कुर्बानियों के बाद भारत को आजादी मिली है। एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मिजस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, एसटीओ हरीश चन्द्र यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा ने भी विचार रखे। डीएम अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ शेषमणि पांडेय ने गांधी जन्मसती नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
डीएम ने बदायूं क्लब में भी ध्वजारोहण किया। बदायूं क्लब में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरि भगवान अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. शैलेन्द्र कबीर, अशोक खुराना, रामजस अनेजा, अक्षत अशेष सहित क्लब के सदस्यगण मौजूद रहे। एसएसपी ऑफिस में एसएसपी चंद्र प्रकश, विकास भवन में सीडीओ शेषमणि पांडेय, सीएमओ ऑफिस में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन, मुशायरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कायोजन किया गया। शहर में स्कूल चलो अभियान, साक्षरता दर बढ़ाने और नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने को रैली निकाली गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। शहीद स्मारक सुभाष चौक, अंबेडकर पार्क, गांधी ग्राउंड, शस्त्री चौक, नेहरू चौक स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। गांव इटौआ के शहीद हरिओम सिंह, बरा तेगदार के शहीद राम बाबू शर्मा, संथरा के शहीद लांस नायक नेत्रपाल सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई।
स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रभातफेरियां भी निकाली गईं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता कुमार, ब्लूमिंगडेल स्कूल में निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष श्रीमती पम्मी मेंहदीरत्ता, प्रबंधक श्रीमती अनीता धमीजा और प्रधानाचार्य मिली घोष ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। ईशान मेंहदीरत्ता के संयोजन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एचपी इंटरनेशनल स्कूल और एचपी इंस्टीटयूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्रांगण में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, इंस्टीट्यूशन अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल ने बच्चों की मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, डायरेक्टर यादवेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी परिसर में चेयरमैन सुबोध गोयल, डायरेक्टर रचित गोयल और नेहा गोयल ने ध्वजारोहण किया। कुंवर रुकुम सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुंवर शिवराज सिंह और कॉलेज अध्यक्ष अशोक खुराना ने ध्वजारोहण किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रबंधक मनवेंद्र सिंह, मदरसा गौसिया अली अहमद हाशमी इस्लामी स्कूल में प्रबंधक अंसार हुसैन, बूटा मैमोरियल अलीका पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जाबिर जैदी, मदरसा शमसूल उलू घंटा घर पर प्रधानाध्यापक मुफ्ती शमशाद हुसैन, जीलॉट पब्लिक स्कूल अलापुर रोड पर संस्थापक महेंद्र सिंह और डायरेक्टर पृथ्वीराज सिंह ने ध्वजारोहण किया। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास में अध्यक्ष सुरेश चंद्र सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेद्र शाक्य और पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने विचार रखे। होली कांवेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक गोपी कृष्ण ने ध्वजारोहण किया।
विकास क्षेत्र जगत के मझिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह और प्राथमिक विद्यालय में सपना वासुदेवा, त्रिलोकपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद आफाक ने ध्वजारोहरण किया। चाणक्य कोचिंग इंस्टीट्यूट में संस्थापक भुवनेश कुमार सिंह, समाज कल्याण इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग में बिल्सी विधायक आरके शर्मा, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम नाहर खां सराय में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मदरसा आलिया कादरिया में भी धूमधाम से आयोजन हुआ। मैलाना नबी रजा, इकबाल, दिलशाद कादरी आदि रहे। विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला पूर्वी में प्रबंधक राजवीर सिंह राठौर, सुरेंद्र प्रकाश स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक जोगेंद्र सिंह राठौर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कल्पना कुमार, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला में प्रधानाचार्य सत्यदेव यादव, श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन सिंह ने ध्वजारोहण किया। युवा मंच संगठन और संत रविदास सेवा न्याय ने सचिन यादव के नेतृत्व में घंटाघर स्थित शकील पार्क और अस्पताल के पास स्थित अंबेडकर पार्क में ओम प्रकाश से ध्वजारोहण किया। जिला अपराध निरोधक कमेटी कार्यालय पर उपाध्यक्ष रामऔतार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजीव रस्तोगी, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए प्रेम चंद्र यादव, बदायूं पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जलालउद्दीन, मदर एथीना पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य पवित्रा यादव, फ्लोरेन्स नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल में प्रबंधिका सरला स्वरूप और भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव तिवारी ने ध्वजारोहण किया।