फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी ढहने से नलकूप के कुएं में दबा युवक, चार घंटे के रेस्क्यू के बाद जीवित निकाला

विज्ञापन
इस्लामनगर में मिट्टी की ढांग में दबा नेत्रपाल - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव मौसमपुर में नलकूप के पुराने कुएं से ईंटें निकालते वक्त मिट्टी ढहने से युवक 26 फुट नीचे दब गया। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे जीवित निकाल लिया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य है। रेस्क्यू में कामयाबी से अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

इस्लामनगर के गांव मौसमपुर के लालाराम का खेत पर नलकूप का पुराना कुआं है। शुक्रवार दोपहर बाद लालाराम का 20 वर्षीय बेटा नेत्रपाल अपने भाई मनवीर के साथ कुएं पर गया था। इन लोगों को कुएं से पुरानी ईंटें निकालनी थीं। कुएं में सीढ़ी लगाने के बाद नेत्रपाल कुएं में उतर गया। मनवीर ऊपर खड़ा था। नेत्रपाल ने जैसे ही ईंटें निकालनी शुरू कीं, कुएं में मिट्टी ढह गई। मनवीर ने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुला लिया। सूचना पर थाना प्रभारी जसवीर, सीओ बिल्सी संजय सिंह, नायब तहसीलदार अजहर अंसारी आदि भी मौके पर पहुंच गए। तीन जेसीबी मंगाकर पुलिस-प्रशासन ने आनन फानन में बचाव कार्य चालू करा दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद नेत्रपाल को जीवित बाहर निकाल लिया गया।
मिट्टी ढहते ही नेत्रपाल ने लिया सूझबूझ से काम
जिस समय कुएं में मिट्टी ढही, नेत्रपाल करीब 26 फीट नीचे था। जैसे ही ऊपर से मिट्टी गिरनी चालू हुई, नेत्रपाल तुरंत ही सीढ़ी को पकड़कर ऊपर चढ़ने लगा। करीब छह फीट तक ऊपर आ गया। इसके बाद ज्यादा मिट्टी आने से वह इसमें दब गया। थाना प्रभारी इस्लामनगर जसवीर सिंह का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य चालू नेत्रपाल को जीवित निकालने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

बचाव टीम को पुरस्कृत करेंगे डीएम
बदायूं। युवक को जिंदा निकालने वाली रेस्क्यू और प्रशासन की टीम की जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने प्रशंसा की है। उन्होंने जल्द ही टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही।

इस्लामनगर में मिट्टी की ढांग में दबे युवक को निकालने का प्रयास करती जेसीबी- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें