फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते तेल की कढ़ाही में गिरी मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम द्वियोरा शेखपुर में बृहस्पतिवार रात आठ माह की बच्ची खौलते तेल की कड़ाही में जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। शुक्रवार को मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को दफन कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम द्वियोरा शेखपुर निवासी राजेश पुत्र मथुराप्रसाद के घर बृहस्पतिवार को कुछ रिश्तेदार आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे राजेश की पत्नी नीतू रिश्तेदारों के लिए खाना बना रही थी। बताते हैं कि नीतू जिस जगह खाना बना रही थी, उसके पास में तख्त पड़ा हुआ था। उसने अपनी आठ माह की बेटी सोनाक्षी को तख्त पर बैठाया था। उसके पास ही कड़ाही में खाना बन रहा था। उसी समय सोनाक्षी अचानक खेलते-खेलते कढ़ाही पर लुढ़क गई, जिसके बाद कढ़ाही का गर्म तेल उसके ऊपर जा गिरा। परिजन तत्काल बच्ची को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी लेकिन रात में वाहन की व्यवस्था नहीं होने से परिजन बच्ची को जिला अस्पताल नहीं ले जा सके। शुक्रवार को बच्ची की घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें