फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, परेड को तैयार पुलिस मैदान

Sun, 25 Jan 2015 11:57 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए जिलेभर में तैयारियां मुकम्मिल की गईं। पुलिस परेड ग्राउंड में परेड कार्यक्रम के अलावा शहीद स्थल, बदायूं क्लब, नगर पालिका परिषद गांधी ग्राउंड, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि सरकारी भवनों पर कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस परेड ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम 9.30 बजे शुरू होगा। इसके लिए पूरा मैदान सजाया गया है। भारतीय एकता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस केअवसर पर शहीद पार्क में वृक्षारोपण, सफाई अभियान चलाया जाएगा। किया जाएगा।

इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को अपराह्न 12 बजे कुंवर रुकुम सिंह वैदिक नगला इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें कक्षा छह से आठ एवं कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन


डीएम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अन्य तमाम कार्यक्रम होंगे। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कवि सम्मेलन और खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें