फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन ही स्काउटिंग का दूसरा नाम

Sun, 25 Jan 2015 11:54 PM IST
वजीरगंज(बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकी नंदन सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्काउट गाइड संस्था के जिला सचिव विष्णु प्रकाश मिश्र ने कहा कि अनुशासन ही स्काउटिंग का दूसरा नाम है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष उमर कुरैशी ने कहा कि राज्य पुरस्कार के लिए छात्र छात्राओं को तृतीय सोपान आयोजित करने के लिये विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर टोलिया सजाई गईं। जिसमें स्काउट वर्ग में सुभाषचंद्र टोली ने प्रथम व नेहरू एवं सांई टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गाइड वर्ग में सरस्वती व कृष्ण टोली ने प्रथम व दुर्गा टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि स्काउट गाइड विश्व की एक ऐसी संस्था है जो हर संकट के समय जनमानस के साथ खड़ी नजर आती है। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश चंद्र पाठक, सुनीता गुप्ता व वीरेन्द्र पाल सिंह चौहान ने निभाई।
विज्ञापन


प्रशिक्षक सत्यपाल गुप्ता ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. मनोज वार्ष्णेय ने किया। संजीव कुमार, वीरेन्द्र पाल सिंह चौहान, डॉ. मनोज वार्ष्णेय, सत्यभान सिंह, सीमा शर्मा, गौरव वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें