फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताऊ व तहेरी भाभी को गोली मारने वाले हसन समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 14 Aug 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। दूदेनगर गांव में ताऊ अहमद रसूल और तहेरी भाभी रिहाना को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी हसन नवी व दो अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घायल रिहाना के पति खालिद ने बताया कि आरोपी हसन उसका चचेरा भाई है। हसन की पत्नी और उसके भाई नन्हें के बीच सोमवार दोपहर मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी तभी हसन ने अपने दो साथियों को बुला लिया। उस वक्त तो लोगाें ने विवाद शांत करा दिया लेकिन हसन व उसके दो साथियों ने रात करीब आठ बजे दरवाजे के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी।अहमद रसूल की कनपटी और रिहाना की जांघ के पास गोली लगने पर दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद खालिद ने घायल ताऊ और अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर रात ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को यह भी बताया कि हसन वाहन चोर है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हसन नवी व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश में दबिश दी जा रही हैं। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती अहमद रसूल और रिहाना को मंगलवार तड़के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें