वह करीब आठ साल से अपनी जमीन को लेकर भागदौड़ कर रहे थे लेकिन लेखपाल और नायब तहसीलदार सुनने को तैयार नहीं थे। इसी पर उन्होंने बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार के कोर्ट में जहरीला पदार्थ खाया।
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लेखपाल और नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते रहे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में परिवार वालों ने शाम करीब चार बजे जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे कचहरी-दातागंज तिराहा रोड पूरी तरह से बंद हो गया।सूचना पर एसडीएम एसपी वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। वह कार्रवाई का आश्वासन देते रहे लेकिन परिवार वाले एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
रात करीब नौ बजे शहर कोतवाली पुलिस ने रूम सिंह के बेटे संदीप राठौर की तहरीर पर नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, लेखपाल कुलदीप भारद्वाज, एकता वार्ष्णेय पत्नी संजय रस्तोगी समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 167 व धारा 306 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की। तब कहीं 09:15 पर जाम खोला जा सका। बाद में परिवार वाले रूम सिंह के शव को लालपुल स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार को ले गए।
पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्ट
कचहरी और दातागंज तिराहा रोड पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने जाम लगने से पूरी यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। इससे पुलिस ने दातागंज तिराहे से कचहरी की ओर आने वाले वाहनों को मझिया रोड पर डायवर्ट कर दिया, तो वहीं कचहरी की ओर से जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज की ओर मोड़ दिया। उन वाहनों को मंडी पुलिस चौकी होते हुए मझिया रोड से गुजारा गया। इस दौरान जाम में तमाम रोडवेज बसें, निजी वाहन फंसे रहे।
यह था मामला
ग्राम नगला शर्की निवासी रूम सिंह ने करीब आठ साल पहले अपने भतीजे कुलदीप और उसकी मां मुन्नी देवी से करीब तीन बीघा खेत का इकरारनामा कराया था। बाद में उनका बैनामा भी हो गया था, जिससे राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज हो गया था लेकिन बाद में कुलदीप व उसकी मां ने उसी खेत का बैनामा एकता वार्ष्णेय पत्नी संजय रस्तोगी के नाम कर दिया। जमीन एकता वार्ष्णेय के नाम कर दी गई। तहसील प्रशासन का कहना था कि रूम सिंह के इकरारनामा कराने के बाद एकता रस्तोगी का बैनामा हुआ था। इससे जमीन उसके नाम आ गई।
ये भी पढ़ें- इश्क में बेटा हुआ बागी: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, रात में प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया ये कदम
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि किसान के आत्महत्या करने के मामले में परिवार वालों ने जो तहरीर दी है। उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।