फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अश्लील वीडियो बनाने वाले दंपती पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले वाले दंपती पर रिपोर्ट दर्ज की है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस के एक्स हैंडल पर शिकायत की थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती काफी दिनों से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। दंपती ने अपने वीडियो में गाली-गलौज व अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। इसके चलते पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने दंपती की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मंगलवार को संभल पुलिस ने इस तरह के एक मामले में कार्रवाई की। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी दंपती के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसी के चलते पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा समेत कई लोगों ने पुलिस के एक्स हैंडल पर दंपती की शिकायत की।
शिकायत में दंपती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने एक्स हैंडल पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार सुबह दंपती को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पुलिस ने महिला को सशर्त थाने से छोड़ दिया। जबकि आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने देर शाम दंपती के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दंपती के खिलाफ अश्लीलता फैलाने व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी दंपती के खिलाफ आगे की कार्रवाई बृहस्पतिवार को की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें