फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक करोड़ रुपये की बेईमानी कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल जज जूनियर डिवीजन पंकज कुमार पांडेय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिसौली कस्बे के मोहल्ले खाटू धाम काॅलोनी निवासी जमील अहमद ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि वजीरगंज निवासी दीपक कुमार व बिसौली के रहने वाले अक्षत मिश्रा, विकास सक्सेना, सौरभ सक्सेना व विकास के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है।
सभी ने मिलकर खाटू धाम काॅलोनी में प्लाॅटिंग का काम किया। बाद में आरोपियों ने उसके एक करोड़ रुपये हड़प लिए। एक जून शाम पांच बजे आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान गोली भी चलाई। बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि आदेश के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें