फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ पुलिसकर्मियों और सचिव समेत 20 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर कादरचौक पुलिस ने निर्माणाधीन एक कमरे की दीवार ध्वस्त कर मलबा डालने और वादी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आठ अज्ञात पुलिसकर्मियों, एक पंचायत सचिव समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पसेई निवासी उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके ससुर श्याम सिंह और राय सिंह दो भाई थे। दोनों भाइयों ने पैतृक जमीन पर सहयोग से निर्माण कर रखा था। उसके ससुर के कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी चार बहनें हैं। ससुर की मौत के बाद परिवार के ही ओमकार सिंह की ससुर की जमीन पर नीयत खराब हो गई।
ओमकार व उसके परिवार एक कमरा पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। इसके कारण उसने व सास ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी। एक जुलाई 2024 की दोपहर 11 बजे सभी आरोपी और कादरचौक थाने से सात-आठ सिपाही व पंचायत सचिव एकराय होकर आ धमके। सभी आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कमरे की दीवारें गिरा दीं। उसने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस आ गई, लेकिन आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए ध्वस्त कमरे के जगह पर मिट्टी का भराव डाल दिया। अब कोर्ट के आदेश पर कादरचौक पुलिस ने ओमकार, अखिलेश यादव, मीरा, गौतम, सुरजीत, अमरदीप, निर्मला, रामनिवास, अमरपाल, नन्हे, सचिव सुरेश और आठ अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें