फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक को गोली मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नब्बी नगला का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव नब्बी नगला में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ग्राम नब्बी नगला निवासी सद्दाम का कहना है कि 18 जनवरी की रात वह अपने भाई बहार मियां के साथ खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब नौ बजे उसके गांव के मोहम्मद उमर, महरास और रियाज उनके खेत पर पहुंचे। तीनों भाई पहले से उनसे दुश्मनी मान रहे थे। जब उन्होंने अपने खेत पर आने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर मोहम्मद उमर ने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो उसके भाई बहार मियां के पैर में जा लगी। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। वह तुरंत बहार मियां को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें