फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर पथराव मामले में 21 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थानाक्षेत्र में 10 दिन पहले एक घर में घुसकर हमलावरों ने जमकर पथराव किया। उस दौरान घर के शीशे टूट गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पुसगवां निवासी मुख्तयार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के आलेहसन, तंजीर, आदिल, गुड्डू, आसिफ, राजा, सोहिल, सित्ते, तंजीर, अनवार, अरशद, अय्यूब, अजीम, आफताब, जाविर, मीनुल, फैसल, सकलैन, तौफिक, जीशान व इमरान ने 10 अप्रैल की सुबह 11 उसके घर में घुस आए। हमलावरों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ कर घर में पथराव किया। इससे उनके दरवाजे व खिड़की के शीशे टूट गए। परिवार के लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो वह लोहे की रॉड से मुख्तयार अहमद के सिर में प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें