फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... गनीमत रेफर किए जाने की नौबत नहीं आई

Sat, 21 Feb 2015 12:19 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले से कुपोषण दूर भगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बाल विकास, स्वास्थ्य और आपूर्ति विभाग लगा है। एक सर्वे में जिले के अंदर कुपोषित बच्चों की संख्या 636 मिली है। अभी तक किसी भी कुपोषित बच्चे को विशेष इलाज के लिए जिले से बाहर रेफर करने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन

इस अभियान को धार देने के लिए जिलाधिकारी शंभूनाथ, सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने दो -दो गांव गोद लिए हैं। इनके अलावा जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के अधिकारियों ने भी गांव गोद लिए हैं। यदि डीएम और सीडीओ को छोड़ दिया जाए तो जिले के अन्य अधिकारियों ने गोद लिए गांवों में कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई है। कुपोषित बच्चों वाले गांवों में एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। कुपोषण दूर करने के लिए बाल विकास विभाग द्वारा पुष्टाहार ही दिया जा रहा है। बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। इसमें प्रधान और समाजसेवियों से सहयोग लिया जा रहा है। डीएम और सीडीओ के गोद लिए गांवों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। दोनों अधिकारी गोद लिए गांवों को दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
कुपोषित बच्चों की ब्लाक बार संख्या
अंबियापुर में 98
उझानी में 106
इस्लामनगर में 64
दातागंज में 118
म्याऊं में 131
सहसवान में 170
दहगवां में 166
सालारपुर में 175
कादरचौक में 150
समरेर में 49
बिसौली में 34
आसफपुर में115
वजीरगंज में 42
उसावां में 70
जगत में 115
शहर में 33

ये कहते हैं बाल रोग विशेषज्ञ
फोटो-
अधिकतर बच्चों में कुपोषण मां के गर्भ से होता है। गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
0 जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने पर डॉक्टर की सलाह से पौष्टिक आहार दें।
0 मां बच्चे को अपना दूध ही पिलाए।
0 छह माह के बाद बच्चों को दलिया, खिचड़ी, चावल आदि देना शुरू कर दें।
0 बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान रहे।
- डॉ. इत्तिहाद आलम, बाल रोग विशेषज्ञ
000000000
बच्चों के खानपान और उसकी चिकित्सकीय देखभाल के साथ ही कुपोषण दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें संबंधित विभागों को भी जोड़ा गया है।
- निर्मला शर्मा, डीपीओ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें