फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन अव्यवस्थाओं का अंबार

Fri, 20 Feb 2015 12:29 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर कई तरह की अव्यवस्थाएं रहीं। इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के प्रश्नपत्र कम पड़ गए, जिनकी तुरंत व्यवस्था की गई। इस कारण पेपर देर से शुरू हो सका और वहां परीक्षार्थियों को अतिरिक्त देना पड़ा। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। फैजगंज बेहटा और म्याऊ क्षेत्र के एक केंद्र पर नकल कराने के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये लिए जाने का परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया। इसकी शिकायत जिले के अफसरों के साथ जेडी से भी की गई है।
विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय 7.30 बजे प्रथम पाली में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। जबकि इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान का प्रथम पेपर हुआ। विभागीय सूत्रों के अनुसार शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों में करीब 55 प्रश्नपत्र कम पड़ गए। चूंकि परीक्षा करानी थी। लिहाजा संकलन केंद्र पर प्रश्नपत्र होने की जानकारी मांगी गई। इसके बाद प्रश्नपत्रों की आनन-फानन में व्यवस्था की गई। इसके बाद बच्चों को परीक्षा दिलाई गई। चूंकि पेपर देर शुरू हुआ इसलिए इन छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया था। प्रिंसिपल खिजर अहमद ने बताया कि पेपर शार्ट जरूर पड़े थे, लेकिन तुरंत व्यवस्था करा दी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। उझानी स्थित एक दूसरे इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र कम पड़े। हालांकि वहां के प्रधानाचार्य ने इससे इंकार किया है। पहले दिन दो सचल दल देरी से निकले, जिससे एक-एक केंद्र देखे जा सके। हालांकि कहीं कोई खामी नहीं पकड़ी गई।
फैजगंज बेहटा और म्याऊ  क्षेत्र के सेंटर पर जमकर नकल कराई गई। फैजगंज बेहटा के परीक्षार्थियों ने नकल कराने के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


सुबह की पाली में 4,459 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बदायूं। बृहस्पतिवार को शुरू हुईं परीक्षा में हजारों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में 4,459 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार गैरहाजिर रहने वालों में 437 का इजाफा हुआ है। हाईस्कूल में पंजीकृत 33,490 में 29,036 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 4,454 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 11 हजार में छह हजार ही परीक्षा में शामिल हुए।

नौ बजे शुरू हुआ कंट्रोल रूम नंबर
डीआईओएस दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम में नंबर सुबह नौ बजे चालू हो सका। कंट्रोल रूम का फोन शिफ्ट करने पर उसका तार टूट गया। जिसे जोड़ा गया। वहीं सुबह नौ बजे कंट्रोल रूम का फोन चालू हुआ।

नहीं दी कॉपी, डीआईओएस से शिकायत
बदायूं। हाईस्कूल के आयुष सक्सेना का कहना है कि वह द्रौपदी देवी सरस्वती इंटर कॉलेज का स्टूडेंट है। उसका केंद्र नवयुवक इंटर कॉलेज में था। आरोप लगाया कि उसने बी कॉपी के बाद सी कॉपी मांगी लेकिन नहीं दी गई। जिससे उसका 21 नंबर का पेपर छूट गया साथ वह एक घंटे खाली भी बैठा रहा। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। यह भी बताया कि केंद्र पर 462 छात्रों के लिए 162 कॉपियां ही भेजी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें