उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से जिले में गांवों तक पहुंचने वाली बस सेवा 15 मार्च से शुरू हो रही है। इसका शुभारंभ दोपहर 12.00 बजे, बदायूं क्लब से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे।
यहां बता दें कि जिले को 25 लोहिया ग्रामीण बसें प्राप्त हो चुकी हैं। बाकी जैसे-जैसे बसें आती रहेंगी। बस सेवा का रूट बनाकर उनका संचालन होता रहेगा। एआरएम ने बताया कि हाल ही पांचों बसें गंजडुंडवारा से बरेली तक चलाई जाएंगी। इनमें रोडवेज की अन्य बसों से 25 प्रतिशत किराया भी कम होगा। इसका रंग ऊपर लाल और नीचे हरा है। सपा के रंग में रंगी इन बसों को संचालन शुरू होते ही कटरी जैसा क्षेत्र बरेली जैसे औद्योगिक क्षेत्र से मिल रहा है। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव अध्यक्षता करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी सिंह इस मौके पर मौजूद रहेंगे।