मदर एथीना स्कूल में गुरुवार को ड्रॉइंग और पेंटिग प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं और स्मृति के आधार पर सुंदर चित्रकारी की।
विद्यालय की निर्देशिका चयनिका ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य शीबा खान ने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली विविध प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगींण विकास करना है। अंत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनको श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर मिसाइलमैन डॉ. कलाम की वेशभूषा में आई छात्रा ओजस्वी ने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रीय योगदान पर आत्मकथा शैली में प्रकाश डाला।