फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन गंगा को आईटीबीपी ने किया लोगों को जागरुक

Wed, 14 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी के कमांडेट सुरेंद्र खत्री के नेतृत्व में कछला गंगाघाट पर सफाई अभियान के तहत गोष्ठी में लोगों को यह भी बताया गया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखकर ही उसे अवरिल और निर्मल बनाए रखा जा सकता है। खत्री ने कहा कि गंगा किनारे बसे लोगों को भी जागरुक इंसान की भूमिका निभानी होगी। गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा उसी स्थिति में साफ रहेगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे। आईटीबीपी की 46 सदस्यीय टीम ने गंगा किनारे के ग्रामीणों से बात कर उनसे सहयोग मांगा। टीम के सदस्यों ने घाट पर संत-महात्माओं से भी अभियान को लेकर बात की। जीबी पंत कॉलेज में श्री खत्री ने छात्रों की क्लॉस लेकर उन्हें सचेत किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान, उनके पति जगदीश सिंह और ईओ लालचंद्र भारती ने गंगा का साफ रखने में श्री खत्री को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया। तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा और राजस्व निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने तहसील प्रशासन की ओर से टीम की अगुवाई की। गूंज एक सामाजिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और हेंडवाल संघ के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने कमांडेट श्री खत्री समेत टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र, राधेश्याम, नितिन सक्सेना, मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह भोत, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। बतादें कि आइटीबीपी का अभियान देवप्रयाग से गंगासागर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें