फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में चर्च बनाकर कराया जाता था धर्म परिवर्तन, शासन से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। मोहल्ला गुलाबबाग के एक घर में चर्च बनाकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने का मामला सामने आया था। इसमें तीन दिन पहले पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला शासन तक पहुंचा तो जांच शुरू की गई। रविवार को बरेली इंटेलीजेंस की टीम ने यहां पहुंचकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए। इस मामले में बड़ी कार्रवाई होना तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि हर रविवार को इस घर में लोगों को बुलाया जाता था। यहां प्रार्थना कराई जाती थी। इस दौरान लोगों से धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जाता था। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन अब तक कराया जा चुका है। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कई बार पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

नगर के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी सौदान आर्य का कहना है कि उनके घर पर ग्राम अजनावर निवासी मीना आती जाती थी। वह उनकी पत्नी को काफी समय से मकान बनवाने और नौकरी लगवाने का लालच दे रही थी। उनकी पत्नी सीधी-साधी है। वह उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद मीना उनकी पत्नी को गुलाबबाग निवासी फिलिफ दास और उनकी पत्नी मारथा दास के पास ले गई। इस दंपती ने अपने घर में ही चर्च बना रखा है।

उनके यहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को बहलाकर मतांतरण कराने का प्रयास किया जाता है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फिलिफ दास, मारथा दास व मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी। इस मामले की अब बरेली की इंटेलीजेंस की टीम जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


इस्लामनगर व अलापुर में भी पकड़ा जा चुका है धर्मांतरण का खेल
गत वर्ष इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चर्च बनाकर प्रार्थना कराके धर्मांतरण कराने का मामला सामने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। उस समय बिसौली निवासी एक पादरी को पुलिस ने बचा दिया था।


थाना पुलिस ने हिन्दू संगठनों की सूचना पर धर्मांतरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इस मामले में बरेली की टीम भी जांच करने रविवार को कस्बे में आई थी। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें