फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींब करौरी महाराज के भंडारे में जुटे भक्त, हजारों ने पाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नींब करौरी महाराज जयंती महोत्सव का बुधवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सुबह से शाम तक भक्तों की टोलियों ने संकीर्तन किया। पूर्वाह्न में शुरू हुआ भंडारा भी देर शाम तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने मार्केट में बाबा का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

बाबा नींब करौरी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को शुरू हुए जयंती महोत्सव के दूसरे दिन पूर्वाह्न में हवन-पूजन किया गया। हनुमान गढ़ी मंदिर कैंपस के बाहर सजे बाबा के दरबार के सामने आयोजित समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अंकुर वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, सतीशचंद्र वार्ष्णेय, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, योगेश वार्ष्णेय और पंकज वार्ष्णेय ने आहुतियां अर्पित करके लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद दरबार में संकीर्तन शुरू हो गया। बाबा के जयकारों के बीच भंडारे में जुटे भक्तों ने प्रसाद पाया। भंडारा देर शाम तक चला। करीब दो दशक से यहां बाबा नींब करौरी महाराज का जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के समापन पर मार्केट में भी बाबा का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें