बदायूं। श्रीगुरुनानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला की ओर से बाबा कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में बाबा हंसराज सिंह बेदी का सालाना संत समागम श्रद्धा के साथ मनाया गया।
16 नवंबर से श्री अखंड साहिब पाठ प्रारंभ किया गया। इसी के साथ विशेष कीर्तन दरबार चलते रहे। लंगर भी हुआ। रविवार को प्रात: काल विशेष कीर्तन दरबार उपरांत प्रीतम सिंह जुनेजा की ओर से गुरु का लंगर कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें अमृतसर के कथा वाचक ज्ञानी सुखबिंदर और शाहजहांपुर के जसप्रीत सिंह ने संत महिमा व गुरुनानक देव की वाणी का गुणगान किया। सोमवार को अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद बीबी गुरमीत कौर खालसा ने कविता के माध्यम से बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की प्रधान रजनी अनेजा द्वारा बाबा कुलदीप सिंह को शॉल भेंट की गई। बाबा द्वारा सरदार ज्ञानसिंह जुनेजा, प्रीतम सिंह जुनेजा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरदार भगत सिंह, ग्रीश जुनेजा, जीत सिंह जुनेजा, गुरुप्रीत सिंह का विशेष सहयोग रहा। संचालन गुरदीप सिंह ने किया। संवाद