फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

Thu, 20 Aug 2026 01:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। बदायूं जिले में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। ये उपभोक्ता 23 अगस्त तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। केवाईसी न कराने पर गैस आपूर्ति रुक सकती है। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 23 अगस्त तक ई-केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले कंपनियों की ओर से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। बदायूं जिले में अभी तक करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। 
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी के अनुसार, जनपद में लगभग डेढ़ लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होना बाकी है। कंपनियों की ओर से लगातार उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे समय रहते अपना सत्यापन पूरा कर लें। उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी, सीएचसी केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन पोर्टल/एप के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

केवाईसी न होने से प्रभावित हो सकती है आपूर्ति 
सत्यापन के दौरान उपभोक्ता के चेहरे का फोटो और ओटीपी के जरिए प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी और गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें