फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निकाह से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने निकाह से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता की ओर से ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव गौरामई बड़ी निवासी हिकमत खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 11 माह पूर्व बेटी निशा की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरे निवासी शारिक खां के साथ तय की थी। मंगनी में सोने चांदी के जेवर, 50 हजार की नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपये खर्च किए थे। 26 अप्रैल को निकाह होना था, लेकिन 24 अप्रैल को उनके मोबाइल पर शारिक ने फोन करके कार व चार लाख रुपये की नकदी मांगे। मांग पूरी न होने पर निकाह करने से इंकार कर दिया। निकाह के लिए बेटी के पिता ने टैंट, दावत आदि के लिए छह लाख रुपये का एडवांस दे दिया था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शारिक खां, जाकिर, साविया, नबीना व आफाक के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें