फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 18-20 वर्ष के युवाओं को चुनावी साक्षरता से जोड़ने के लिए होंगी रीजनल कॉन्फ्रेंस

Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेशभर के निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनावी प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका और तकनीक के उपयोग विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इसमें 18-20 वर्ष के युवाओं को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) से जोड़ने के लिए तीन शहरों में रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (एफआर) त्रिभुवन ने बताया कि चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 31 जुलाई को मेरठ, 7 अगस्त को लखनऊ और 21 अगस्त को वाराणसी में रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इनमें महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और इंटर कॉलेजों में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के गठन, सोशल मीडिया के उपयोग और अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
प्रत्येक कॉन्फ्रेंस में स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विश्वविद्यालयों के निदेशक, समाज कल्याण गतिविधियों से जुड़े क्लबों के डीन/इंचार्ज, सोशल मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रभारी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विधानसभा से चार तथा प्रत्येक जनपद मुख्यालय से दो प्रतिभागी शामिल होंगे। उनकी सहमति के बाद आवेदन ईसीआई नेट पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का उद्देश्य 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मतदान के महत्व से जोड़ना, उन्हें मताधिकार के प्रति जागरूक करना और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें