बदायूं। मेरा युवा भारत (माई भारत) की जिला समन्वय बैठक मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में हुई। बैठक में 14 अगस्त तक चलने वाले माई भारत मेगा पंजीकरण अभियान को जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग और माई भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास और नेतृत्व कार्यक्रमों से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। अभियान को व्यापक बनाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और युवा मंडलों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने, डिजिटल पंजीकरण शिविर लगाने, स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय समन्वय नेटवर्क मजबूत करने पर सहमति बनी।
बैठक के अंत में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराकर उन्हें केंद्र सरकार की कौशल, नेतृत्व, स्वयंसेवा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया गया।