फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पशु चिकित्सा अधिकारियों को निलंबित करने की संस्तुति, दो सचिव निलंबित व एनजीओ ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारी बारिश के कारण रविवार को हाइपोथर्मिया की वजह से अभिगांव और ब्यौर की गोशालाओं में 103 गोवंशों की मौत होने के मामले की जांच सीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कराई गई।
विज्ञापन

जांच आख्या मिलने के बाद सोमवार की रात डीएम अवनीश राय ने छह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी। डीएम ने अभिगांव की ग्राम पंचायत सचिव नोसी परवीन और ब्यौर सचिव पवन सक्सेना को निलंबित कर दिया। विकास खंड म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानवीर और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित को तत्काल निलंबित करने की संस्तुति की है।
डीएम ने दोनों पशु चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. प्रेम सिंह कोली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र लिखा है। डीएम ने लापरवाही में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल रहीम और म्याऊं के बीडीओ राकेश कुमार निराला और सालारपुर के बीडीओ नितिन के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गोशालाओं को संचालित करने वाले एनजीओ शारदा सेवा समिति और जनकल्याण एवं विकास समिति को ब्लैक लिस्ट कर दिया। डीएम अवनीश राय ने बताया कि म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव गोशाला को शारदा सेवा समिति और ब्यौर गोशाला को जनकल्याण एवं विकास समिति संचालित करती थी। दोनों एनजीओ की घोर लापरवाही से गोवंशों की मौत होना जांच में पाया गया।
डीएम ने बताया कि गोवंशों की मौत होने के बाद अभिगांव गोशाला की जांच सीडीओ गामिनी सिंगला और ब्यौर गोशाला की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी से कराई गई। दोनों अफसरों ने स्थलीय और अभिलेखीय जांच कर आख्या सौंपी। जांच आख्या में दोनों एनजीओ की भारी अनियमितता करने व सरकारी धन के दुरुपयोग करने की बात सामने आई। ब्लाकों व पंचायतों के सचिवों की अनदेखी और लापरवाही सामने आई। डीएम ने बताया कि इन मामलों में जांच जारी है। आगे साप्ताहिक जांच भी कराई जाएगी। अब दोनों गोशालाओं की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायत के प्रशासकों (पूर्व प्रधानों) को सौंपा गया है।

सभी गोशालाओं में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सख्त होगी निगरानी : डीएम







बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि जिन गोवंश आश्रय स्थल में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, उन सभी में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी कराई जाएगी। जिलेभर की गोशालाओं में विभिन्न अधिकारियों से जांच कराई जा रही है। साप्ताहिक जांच भी कराई जाएगी।







सभी संबंधित अधिकारियों को पुन: कड़े निर्देश दिए गए हैं कि गोवंश आश्रय स्थलों में शासन से निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। किसी भी गोवंश को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। अभिगांव व ब्यौर गोशाला की जांच सीडीओ व एसडीएम सदर की अध्यक्षता में गठित कमेटियों से जांच कराई गई। बता दें कि अभिगांव और ब्यौर में गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। यही कारण रहा कि इन गोशालाओं की निगरानी उच्च स्तर से नहीं हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें