उसावां। अभिगांव स्थित एनजीओ संचालित गोशाला में गोवंशाें की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर केयर टेकर दानवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दानवीर ने खुद को इस गोशाला में बतौर केयरटेकर दिखाया है, जबकि दानवीर की जिले में आठ गोशालाएं संचालित हो रही हैं। इस गोशाला में केयर टेकर बनने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, ब्योर की गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले में बिनावर पुलिस ने एनजीओ संचालक उमेश कुमार लोधी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों मामलों में सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता करने के आरोप लगाए गए हैं।
रविवार को इस गोशाला में 74 गोवंशों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन पशुओं के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी नोसी परवीन ने रविवार देर रात थाना उसावां में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव की अस्थायी गोशाला का संचालन 1 जनवरी से शारदा सेवा समिति (एनजीओ) कर रही है।
संचालक प्रियंक कौशिक और केयरटेकर दानवीर है। 26 सितंबर को गोशाला में 428 गोवंश मौजूद थे, जिनके रख-रखाव के लिए सरकार से प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। प्रतिदिन 21,400 रुपये और प्रति माह 6,42,000 रुपये की धनराशि दी जाती है। आरोप है कि संचालक व केयरटेकर ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया और क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उनकी उचित देखभाल नहीं की।बारिश से बचाव के प्रबंध नहीं किए।
27 सितंबर को बारिश और चारा-पानी न मिलने से 20 गोवंशों की मौत हो गई। गोवंश के प्रति क्रूरता और सरकारी धन के गबन की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी केयर टेकर दानवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट ने पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
संचालक पर धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता करने के आरोप में रिपोर्ट
बिनावर। ग्राम पंचायत ब्यौर के प्रशासक तनजीम अली ने थाना बिनावर में तहरीर देकर बताया कि गांव में जन कल्याण एवं विकास समिति (एनजीओ) की ओर से अस्थायी गोशाला का संचालन किया जा रहा है। 26 सितंबर गोशाला में 223 गोवंश मौजूद थे, जिनके लिए प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था। संचालक उमेश कुमार लोधी 21 नवंबर 2025 से गोशाला चला रहा है।
आरोप है कि संचालक ने क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उचित देखभाल नहीं की और मौसमी प्रकोप से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए। 27 सितंबर को लगातार बारिश और चारा-पानी न मिलने से 14 गोवंशों की मौत हो गई। सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
बैरपुर मानपुर गोशाला में पानी में डूबने से गाय की मौत, वीडियो वायरल
जरीफनगर। विकास खंड दहगवां की बैरपुर मानपुर अस्थायी गोशाला में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोशाला परिसर में पानी में डूबने से एक गाय की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
वायरल वीडियो में गाय पानी भरे गड्ढे में गिरी दिख रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला परिसर में बने गड्ढों और तालाबों के चारों तरफ न तो बाड़ लगाई गई है और न ही सुरक्षा के इंतजाम हैं। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। सीवीओ प्रेम सिंह कोहली ने बताया कि मामले को दिखवा रहे हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जांच कराई जाएगी। संवाद
गोशाला संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली रवाना
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि अभिगांव के गोशाला संचालक की लोकेशन दिल्ली में है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को दिल्ली भेजा गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
गोवंशों की मौत पर सांसद आदित्य यादव ने उठाए सवाल
बदायूं। जिले की गोशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर पर सांसद आदित्य यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि प्रशासन के आंकड़े अलग हैं, सच क्या है सामने आना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी शेड, जल निकासी, चारा और चिकित्सा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बेजुबान पशुओं की मौत पर केवल संचालकों पर कार्रवाई से सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संवाद
गांव अभिगांव में शारदा सेवा समिति (एनजीओ) की ओर से संचालित गोशाला में अव्यवस्था। संवाद गांव अभि