फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनागरी को मिला मंडल के बेस्ट कॉलेज का पुरस्कार

Sat, 20 Feb 2016 11:34 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय संस्था एजूकेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के सेमिनार में मंडल स्तर से प्रतिनिधित्व करने वाले नगर के देवनागरी इंटर कॉलेज को बेहतर शैक्षिक माहौल और समर्पण भाव के लिए सराहा गया। कॉलेज को बरेली मंडल का बेस्ट कॉलेज चुना गया। प्रधानाचार्य रामामोहन शर्मा को सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह और काउंसिल के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एजुकेशन काउंसिल ऑफ इंडिया का सेमीनार शुक्रवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाओं ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में शर्मा ने शैक्षिक माहौल पर अपना पक्ष रखा। देशभर के स्कूल और कॉलेजों की ओर से भी प्रतिनिधित्व किया गया लेकिन बरेली मंडल की ओर से देवनागरी कॉलेज को विशेष सराहना मिली। देवनागरी को मंडल स्तर पर बेस्ट कॉलेज चुना गया।
कॉलेज की प्रबंधिका प्रोमिला शर्मा और डायरेक्टर संकेत शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा को अवार्ड के साथ सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह, काउंसिल के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन रमेश त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र भी भेेंट किया। पुरस्कार प्राप्त करते वक्त शर्मा के साथ कॉलेज की शिक्षिकाओं में रंजना आर्या, दीक्षा गोस्वामी, शिल्पी गोयल, चारू शर्मा और अनामिका गौतम मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें