फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबुंओं का शहर बसाकर रंगोली सजाई

Sat, 20 Feb 2016 11:31 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज शेखूपुर में चल रहे बीएड प्रशिक्षुओं  के पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं ने  तंबुओं का शहर बसाकर सुंदर रंगोली और झांकियां सजाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किए। विजयी टोलियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के दीप है। विपत्तियों में भी प्रकाश की किरण दिखाते हैं। शिविर में मां सरस्वती टोली, रानी लक्ष्मीबाई और रजिया सुल्तान ने 'ए' ग्रेड  प्राप्त किया। रोमान हाशमी निर्णायक रहे। प्रबंधक जोहेब अली सैय्यद ने  निरीक्षण किया। प्रबंधक और प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खां ने विजयी टोलियों  को सम्मानित किया।
प्रोफेसर शाफिया के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने कैंप फायर के दौरान लोकगीत, भजन, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बीएड विभाग के डॉ. आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दीपांशु चौहान, गीता  यादव, पिंकी, ममता, सर्वेश कुमारी, पूनम सागर, नीलम शर्मा, रिबा हसन, वजीह  उमर, गुलिस्तां बी, फरहीन बानो, जफर, फरहा खातून, हिना नाजरीन, अलजमा, शीरी  खालिद, वर्षा, समीरा खान, इफ्फत खान, समरा अनवर आदि मौजूद रहीं। संचालन  प्रोफेसर पीके वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें