फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के साथ उपहार पाकर  बच्चों को मिली दोगुनी खुशी

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले भर के स्कूल कॉलेजों में परीक्षाफल का वितरण किया गया। साल भर की मेहनत के बाद रिजल्ट मिला तो बच्चों के मुरझाए चेहरे खिले हुए नजर आए। रिजल्ट के साथ उपहार पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। 
विज्ञापन

जरीफनगर। दहगवां में स्थित गुरू विरजानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षाफल का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति, पूर्व छात्र परिषद एवं अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ। विद्यालय में धु्रव ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय स्थान और रीना को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेशचंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, देवेश गुप्ता, जफर अली, लोकमन वर्मा, अमित गुप्ता, डॉ. प्रमोद विश्वास, कुंवरपाल, होमसिंह, नवाब सिंह, प्रदीप, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज। नगर एवं देहात क्षेत्र के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ विशिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। नगर के आरवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नेमचंद मिश्रा और प्रबंधक रामवीर शर्मा ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करते हुए कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा फलक नाज को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अदीब, मिंकू, वर्तिका, सृष्टि, भारती, हारिस, दृष्टि, आयशा,  निशांत, नदीम, प्रिंसी, दीपक, शोभित, शिवानी, निक्की यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर कुलदीप शर्मा, देवेश मिश्र, दीपाली, ज्योति शर्मा, नजमा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। इसमें सर्वाधिक उपस्थिति वाले 11 छात्र-छात्राओं और प्रथम स्थान पाने वाले अभिषेक, संगम, शिल्पी, राहुल, हरिकिशन, दिव्यांशी, वैष्णवी, अंशी, सुप्रिया को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर मेडल और पुरस्कार दिए। इस दौरान योगेश दुवे, नेत्रपाल सिंह चौहान, मनोज वार्ष्णेय, सुधा सिंह, राकेश शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, गोपाल शंकर रावत, विद्या देवी, चरन सिंह, सुनीता मिश्रा, आलोक शंखधार, शेषपाल सिंह, वेदपाल सिंह, महेंद्र सिंह, नत्थू, मुनीश, पुष्पा, सिराज अहमद, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। 
प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल कतगांव में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ के साथ मेधावी छात्रों को ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति और अध्यापकों ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, ग्राम प्रधान सत्यपाल, प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन, कफील खां, हिलाल अहमद, प्रतिभा चौहान, ज्ञानचंद्र आदि मौजूद रहे। 
गृह परीक्षा में इसहाक ने किया कॉलेज टॉप 
बदायूं। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षाफल का वितरण प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, विजयशंकर आर्य, इंद्रपाल गुप्ता, भूमिराज सिंह, किशनलाल, महावीर सिंह यादव आदि की मौजूदगी में वितरण किया गया। इसमें शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय के रहने वाले छात्र इशहाक अहमद खां ने गृह परीक्षा में कॉलेज टॉप किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें