थाना मूसाझाग में पुलिस कर्मियों के कृत्य पर गुस्सा जताते हुए रविवार को भी चौतरफा विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। रोष जताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। कहा, अगर अगले 48 घंटों में बलात्कारियों को नहीं पकड़ा गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिश कुमार रस्तोगी, मोनू पंडित, दीपांशु, दीपक सक्सेना, हर्ष कुमार सिंह, देव प्रताप सिंह, शुभम् सक्सेना, ओम देव सिंह, पुरोषोत्तम साहू, दिनेश, अभय पंडित, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पीड़िता से मिलने पहुंची नारी सुरक्षा मंच की टीम
बदायूं। नारी शक्ति सुरक्षा मंच की तमाम सदस्याएं रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। उसके बाद मूसाझाग थाने जाकर उपस्थिति अधिकारियों से बातचीत कर रोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष अदिति रस्तोगी के नेतृत्व में पहुंची सदस्याओं ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। अध्यक्ष अदिति रस्तोगी ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि हमारे प्रदेश में एक के बाद एक रेप, हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं। बावजूद इसके शासन, प्रशासन कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की मांग की। सरिता राठौर, संगीता वर्मा, नीलम वर्मा, राधा वर्मा, पुष्पलता वर्मा, नेहा सक्सेना, पूजा जुनेजा, ज्योति सक्सेना आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल की एक सभा वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में माहौर धर्मशाला में संपन्न हुई। सभा में श्री गुप्ता ने कहा कि थाना मूसाझाग की घटना और प्रदेश में अन्य कई स्थानों पर हुई यह घटनाएं स्पष्ट तौर पर कुशासन की कहानी कह रहीं हैं। गुंडे बदमाश और बलात्कारी अब थानों में हावी हैं। हर तरफ अराजकता दिखाई दे रही है। वरिष्ठ नजर मंत्री अनुज सक्सेना ने भी कहा कि बदायूं नगर की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव से नगर की जनता परेशान है। इस मौके पर दीपेंद्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चेतराम सागर, बालकिशन शर्मा, सुधीश गुप्ता, राजीव रस्तोगी, अनिल मौर्य, लालता प्रसाद साहू, अरविंद गुप्ता, डॉ. वीडी गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।