फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक ही प्लॉट का दोबारा बैनामा, तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sat, 04 Apr 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जमीन संबंधी धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, इसमें एक ही भूखंड का दोबारा बैनामा किए जाने का आरोप है। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित मोहल्ला श्रद्धापुरी निवासी अनिल कांत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से बदायूं शहर के आर्य समाज चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने 24 सितंबर 2004 को बदायूं शहर के बाहर चुंगी क्षेत्र स्थित खसरा संख्या 42/43 पर एक भूखंड मनोज कुमार साहू पुत्र नन्दराम निवासी मोहल्ला कबूलपुरा से खरीदा था। उस समय भूमि का विधिवत पंजीकृत बैनामा भी कराया गया था।
पीड़ित के अनुसार, भूखंड खरीदने के बाद उन्होंने वहां मकान का निर्माण कराया और उसे किराए पर दे दिया, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होती रही। लंबे समय तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि विक्रेता मनोज कुमार साहू ने उसी भूखंड को दोबारा से 23 जुलाई 2025 को योगेश कुमार साहू पुत्र बाबूराम साहू निवासी पुलिस लाइन व सोनू वर्मा पुत्र रामदास निवासी मोहल्ला जोगीपुरा के नाम बैनामा कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय सिंह ने बताया मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें