फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: औरंगाबाद-तोफीनगला मार्ग पर बनेगी आरसीसी कल्वर्ट बॉक्स पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ग्राम औरंगाबाद-तोफीनगला मार्ग पर जल्द ही दो आरसीसी कल्वर्ट बॉक्स पुलिया का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 5 लाख 15 हजार रुपये की लागत आएगी। यह पुलिया क्षेत्र के 60 गांवों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि हर वर्ष बरसात के दिनों में यह मार्ग बाढ़ से कट जाता है। बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए तोफीनगला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह पिछले दो वर्षों से प्रयासरत थे, सफलता अब मिल पाई है। पुलिया निर्माण के साथ-साथ पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम में लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
ग्राम औरंगाबाद, खिरकवारी, मानपुर, पुख्ता तथा तोफीनगला को जोड़ने वाला यह मार्ग करीब 60 गांवों को जोड़ता है। वर्तमान में यहां की पुरानी पाइप पुलिया बाढ़ के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे जल निकास रुक जाता है और मार्ग जलमग्न हो जाता है। पुलिया बनने से अब बाढ़ के समय भी इस मार्ग से निरंतर आवागमन संभव होगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


क्या होती है आरसीसी कल्वर्ट बॉक्स पुलिया
आरसीसी कल्वर्ट बॉक्स पुलिया या आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट एक प्रकार की पुलिया है, जो प्रबलित सीमेंट कंक्रीट से बनी होती है। इसका प्रयोग सड़कों या रेलमार्गों के नीचे से पानी निकालने में किया जाता है। यह एक बॉक्स के आकार की सुरंग होती है, जिसे भारी यातायात के भार का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है और इसका उपयोग पैदल चलने वालों के अंडरपास के रूप में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें