बदायूं। अमरउजाला फाउंडेशन के बैनर तले जिला प्रशासन द्वारा लगातार शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए लोगों को खाने का वितरण किया जा रहा है। वहीं शहर में स्वयंसेवी और राजैनतिक संस्थानों द्वारा गरीब, दिहाड़ी मजदूर को राशन सामग्री बांटी जा रही है।
मंगलवार को पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित लॉकडाउन राहत सेंटर से जरूरतमंद व निर्धन लोगों को राशन सामग्री उनके घरों तक पहुंचाई गई। उनकी टीम द्वारा से सभी धर्मों व सभी जातियों के जरूरतमंद लोगों को तलाश कर राशन सामग्री उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, नीरज यादव, सोमेंद्र यादव, अवनीश यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।