फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सालभर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार युवकों ने उसके साथ साल भर दुष्कर्म किया। परेशान किशोरी ने जब आरोपियों में से एक युवक के बुलावे पर उसके पास जाने से मना कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया गया। अब पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करीब एक साल में कई बार दुष्कर्म की शिकार 17 वर्षीय किशोरी ने घटना की हकीकत एक जून को अपने परिजनों के सामने बयां की। उसके बाद वह सोमवार देर शाम अपने चाचा के साथ कोतवाली गई और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि साल भर पहले खेत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाया। आरोपी युवकों में से कोई एक जब चाहे वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर अपने पास बुला लेता। एक जून को उसे फिर बुलाया गया। वह नहीं पहुंची तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई।
पुलिस ने आरोपी वीरेश उर्फ मझले पुत्र प्रेम, अरुण पुत्र मुनीश, उसके भाई जानू और दिलदार पुत्र मोबिन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों आरोपियों पर पाक्सो के तहत भी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों में तीन युवकों को दबोच लिया गया है। उनसे पुलिस ने पूछताछ की है। वीडियो वायरल होने के बाद घर से भागे युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने खंगाले किशोरी के शैक्षिक दस्तावेज
दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद मामला कोतवाली पहुंचा तो आरोपी युवकों ने उसकी उम्र पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उसे बालिग ठहराने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों से उसके शैक्षिक दस्तावेज मंगवाए। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ी है। शैक्षिक दस्तावेज के अनुसार उसकी उम्र 17 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें