फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर पार रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर, घायल

विज्ञापन
घायल वृध्दा जगदेवी का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही एक वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव बेहठरा निवासी जगदेवी पत्नी सियाराम टेंपो से क्षेत्र के गांव दिधौनी में अपनी पुत्री के घर को आ रही थी। जैसे ही वह टेंपो से उतर कर सड़क को पार कर रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल वृद्धा को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें