फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी में गई किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। शादी समारोह में गई किशोरी को गैर संप्रदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी फरीदपुर में पुलिस को भटकती मिली। इसके बाद किशोरी को उसके घर में पहुंचा दिया गया। यहां किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बिलसंडा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने किशोरी और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। वहीं से फरीदपुर का रहने वाला कामिल उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। काफी तलाश करने के बाद बुधवार को बेटी मिल गई। बेटी ने बताया कि कामिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कामिल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किशोरी फरीदपुर पुलिस को भटकती हुई मिली थी। पता बताने पर उसे परिजनों के पास पहुंचा दिया गया। यहां आकर किशोरी ने पूरी घटना बताई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के दूसरे संप्रदाय का होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने गांव पहुंचकर पीड़िता एवं उसके घर वालों से घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश में पुलिस फरीदपुर गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें