विजेता टीम के खिलाड़ी अभय को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव बहेटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहटा दिल्ली टाइगर और बेहटा सुपर इंडियन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा दिल्ली टाइगर की टीम छह विकेट से विजयी रही। बेहटा सुपर इंडियन टीम के कप्तान प्रद्युम्न पुरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 71 रन बनाए। प्रद्युम्न ने 10, शोभित ने 15 और दुष्यंत ने आठ रन का योगदान दिया। बेहटा दिल्ली टाइगर की ओर से अभय वार्ष्णेय और अमित उपाध्याय ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बेहटा दिल्ली टाइगर की ने चार गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। अभय वार्ष्णेय ने 24, अमित ने 20 और अमय ने 12 रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियन की ओर से गौरव और प्रद्युम्न पुरी ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम के खिलाड़ी अभय वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कपिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, रमेश कोहली, चिराग पुरी आदि मौजूद रहे।