फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज में 80 साल की दादी से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला से नाती ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक हलुआ खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था। पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार रात की बताई जाती है। करीब 80 वर्षीय महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा। उसने पहले खाना खाने के बारे में पूछा। वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर पर हलुआ बना है। हलुआ बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो। दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई। उस वक्त आरोपी के घर में बाकी कोई मौजूद नहीं था। महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई। तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकीं।
बाद में युवक ने चुप रहने की धमकी देकर पीड़ित को घर भेज दिया। महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार दोपहर तक आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। शाम को महिला ने थाने जाकर तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र की 80 साल की महिला ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और महिला का रिश्ता दादी नाती का बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर होगी।- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें