कक्षा तीन की बीमार छात्रा से बलात्कार के आरोपी ओमशरन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे समरेर से दबोचा गया। ओमशरन ने सोमवार को एक गांव की 10 साल की बच्ची से बलात्कार किया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कक्षा तीन की छात्रा क्षयरोग से पीड़ित थी। सोमवार को वह बुखार आने की वजह से स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही ओमशरन ने उसे दबोच लिया। बाजरा के खेत में उससे दुष्कर्म किया। गंभीर छात्रा का महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।