फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुई रंगोली प्रतियोगिता

विज्ञापन
बिल्सी में रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिल्सी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्रा सुहाना, काजल, मुस्कान, गुनगुन और सोनिका भाटी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में आलोक सक्सेना, मीनाक्षी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के एनए इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर समाज सुधारक तथा महिलाओं के उत्थान में काम करने वाली थी। इस मौके पर छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, अमित मिश्रा, राहुल शर्मा, राहुल महेश्वरी आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम समाज इंटर कालेज बैरमई बुजुर्ग में भी कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें रुदायन के पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें