फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसेवक, आशुतोष कुशाग्र समेत सात के नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
रामसेवक, आशुतोष कुशाग्र समेत सात के नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पटेल समर्थकों की पुलिस से हुई नोकझोंक, बाहर रोके गए
शहर विधायक आबिद रजा ने दूसरा पर्चा भी दाखिल किया
 विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। बिसौली सीट से सपा प्रत्याशी विधायक आशुतोष मौर्य और भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर ने नामांकन किया। वहीं, बदायूं सदर सीट से शिवसेना प्रत्याशी रामसेवक पटेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन कक्ष के गेट के अंदर घुसने को लेकर पटेल समर्थकों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पटेल अपने तमाम समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। भारी भीड़ देखकर पुलिस ने गेट बंद कर दिया लेकिन समर्थक नारेबाजी करने लगे। कई समर्थकों ने पटेल के साथ नामांकन कक्ष तक जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। सिर्फ 10 प्रस्तावकों समेत पटेल को कलक्ट्रेट के पश्चिमी गेट से प्रवेश कराया गया। इससे पहले शहर विधायक आबिद रजा खां ने दूसरा पर्चा दाखिल किया। शेखूपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की प्रीति कश्यप, बिल्सी विधानसभा सीट से किसान जनक्रांति पार्टी के चंद्रभान सिंह और भारतीय कल्याण पार्टी के जगवीर सरन ने बिसौली सीट से पर्चा भरा। सभी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा। सहसवान और दातागंज विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें